13 Feb 2024
वैलेंटाइन डेट नाइट के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स
आज के समय में लगभग हर महिला लिपस्टिक लगाना पसंद करती है। फिर चाहें वो उम्र में छोटी हो या बड़ी। लिपस्टिक लुक में स्टाइल का तड़का लगाने का काम करती है। हालांकि, आउटफिट और मेकअप के साथ सही लिप शेड का चुनाव न किया जाए, तो पूरा लुक बिगड़ सकता है। वैलेंटाइन वीक चल रहा है, ऐसे में अगर आप पार्टनर के साथ डेट पर जाने वाले हैं तो, आज हम आपके लिए लिपस्टिक के कुछ ऐसे शेड्स लेकर आए हैं। इन्हें लगाकर आप वैलेंटाइन डे डेट पर और खूबसूरत लग सकती हैं। जानते हैं वैलेंटाइन डे लुक के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स…
रेड लिपस्टिक
रेड कलर वैलेंटाइन डे लुक के लिए बेहद पसंद किया जाता है। लाल रंग के कई शेड्स आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन रेड लिपस्टिक का चुनाव स्किन टोन के मुताबिक चुनना सही रहता है। अगर आप वैलेंटाइन डेट के लिए रेड कलर का आउटफिट पहन रही हैं तो रेड कलर की लिपस्टिक को अवॉयड करें। दरअसल, बोल्ड कलर का लिप शेड काले रंग के आउटफिट के साथ बेस्ट लगता है।
न्यूड ब्राउन लिपस्टिक
वैलेंटाइन डे के लिए अगर आप मेकअप लुक को सटल या न्यूट्रल रखने की सोच रही हैं तो न्यूड ब्राउन लिप कलर शेड का चुनाव करें। ये लिप कलर आपके लाइट से लेकर डार्क आउटफिट के साथ बेहतरीन लगता है। दरअसल, न्यूड ब्राउन शेड फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन पर बहुत अच्छा दिखता है।
पिंक लिपस्टिक
गुलाबी कलर लगभग हर महिला की पसंद है। पिंक के बाजार में आपको ब्राइट से लेकर वार्म कई कलर शेड्स आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप लिप्स को ग्लॉसी रखना चाहती हैं तो लाइट और पेस्टल ब्लश पिंक कलर के लिपस्टिक शेड का चुनाव करें। ऐसे लिप कलर के लिए आपको आंखों पर वेट आई लुक मेकअप करें।
खबरें और भी पढ़े: Lifestyle Latest News in Hindi, लाइफस्टाइल के समाचार, ताज़ा ख़बरें
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram