Home Sports बृजभूषण सिंह को बचाने की कवायद-प्रियंका गांधी  

बृजभूषण सिंह को बचाने की कवायद-प्रियंका गांधी  

by Live Times
0 comment
बृजभूषण सिंह को बचाने की कवायद, प्रियंका गांधी

25 दिसंबर 2023

सरकार कुश्ती महासंघ को भंग करने की झूठी खबर फैला रही

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर वार किया है। प्रियंका ने कहा कि सरकार भारतीय कुश्ती महासंघ को भंग करने की झूठी खबर प्रसारित कर रही है। जिससे भ्रम फैलाकर यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाया जा सके। प्रियंका गांधी ने कहा कि कुश्ती महासंघ की गतिविधियां सिर्फ रोकी गई हैं ताकि भ्रम फैलाया जा सके।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखा कि भाजपा सरकार कुश्ती संघ को भंग करने की झूठी खबर फैला रही है। कुश्ती संघ को भंग नहीं किया गया है, सिर्फ उसकी गतिविधियों को रोका गया है ताकि भ्रम फैलाकर आरोपी को बचाया जा सके। एक पीड़ित महिला की आवाज दबाने के लिए इस स्तर पर जाना पड़ रहा है?

प्रियंका गांधी ने और क्या कहा ?

  • पीड़ितों को प्रताड़ित और आरोपी को पुरस्कृत किया गया।
  • खिलाड़ियों ने भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाया तो सरकार आरोपी के साथ खड़ी हो गई।
  • प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
  • महिला पहलवानों से आंदोलन वापस लेने के एवज में दिये गये आश्वासन को गृह मंत्री भूल गए।
  • ये अहंकार की पराकाष्ठा है
  • जिस भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप है, उसने खुद ये फैसला करवा लिया कि अगला नेशनल गेम उसी के जिले में हो
  • इसी अंधेरगर्दी और अन्याय से हारकर ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती ही छोड़ दी
  • खिलाड़ी अपने पुरस्कार वापस करने लगे तो सरकार अफवाह फैला रही है।
  • जहां भी महिला पर अत्याचार होता है, यह सरकार सत्ता की ताकत से आरोपी को बचाती है
  • आज हर क्षेत्र में महिला नेतृत्व की बात होती है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग महिलाओं को प्रताड़ित और हतोत्साहित करने में लगे हैं।
  • देश की जनता और देश की महिलाएं यह सब देख रही हैं। आपको बता दें कि 21 दिसंबर को हुए WFI के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी

खबरें और भी पढ़े: Latest Sports News In Hindi, खेल समाचार, स्पोर्ट् की ताज़ा ख़बरें

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00