बालों को हाइड्रेट रखने के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर का उपयोग करना बेहद आवश्यक है। लेकिन अगर आप चाहें तो ग्लिसरीन के इस्तेमाल से बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों के लिए ग्लिसरीन का कैसे करें उपयोग।
13 March, 2024
बदलते मौसम में बालों से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। खासतौर पर हेयर ड्राइनेस की समस्या। हालांकि, बाल झड़ने की समस्या से तो लोग लगभग हर मौसम में परेशान ही रहते हैं, लेकिन हेयर ड्राइनेस की वजह से बाल तेजी से टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों को हाइड्रेट रखने के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर का उपयोग करना बेहद आवश्यक है। अगर आप चाहें तो ग्लिसरीन के इस्तेमाल से बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों के लिए ग्लिसरीन का कैसे करें उपयोग?
ग्लिसरीन और गुलाब जल
- सबसे पहले बालों की लंबाई के मुताबिक ग्लिसरीन और पानी बराबर-बराबर मात्रा में लें।
- इसके बाद इसमें कुछ बूंदें और एसेंशियल ऑयल डालकर मिलाएं।
- अब इस मिक्सर को बालों में 15 मिनट तक लगाकर माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें।
- ऐसा करने से हेयर ड्राइनेस की प्रॉब्लम दूर होती है।
ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल
- सबसे पहले 1 कटोरी में बराबर-बराबर मात्रा में ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल लें।
- इससे इसको बालों में अप्लाई करें।
- ऐसा करने पर बालों का झड़ना कम हो जाता है।
ग्लिसरीन और एवोकाडो
- सबसे पहले 2 चम्मच एवोकाडो के पेस्ट में 2 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं।
- अब इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिलाकर हेयर स्कैल्प और लेंथ में अच्छे से लगाएं।
- 15 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।
Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।
खबरें और भी पढ़े: Lifestyle Latest News in Hindi, लाइफस्टाइल के समाचार, ताज़ा ख़बरें
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram