26 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 9 जनवरी यानी आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए इस दौरान 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है जबकि 5 कोच को द्रोणाचार्य अवार्ड दिया गया। साथ ही 3 को लाइफ टाइम सम्मान से नवाजा गया। इस कड़ी में क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी उनके अतुल्य प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से नवाजा गया।
तो वहीं एशियाई खेलों में बैडमिंटन खेलते हुए देश का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया।
हाल में शतरंज ग्रैंडमास्टर बनीं आर वैशाली को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। युवा स्टार पिस्टल निशानेबाज 19साल की ईशा सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।
खबरें और भी पढ़े: Latest Sports News In Hindi, खेल समाचार, स्पोर्ट् की ताज़ा ख़बरें
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram