7 March 2024
ये मैसेज भेजकर करें वुमन्स डे विश
कल यानी 8 मार्च, शुक्रवार को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल वुमन्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। कहते हैं हर कामयाब इंसान के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है जो मां, बेटी, बहन और पत्नी कोई भी हो सकती है। ऐसे में अगर आप अपनी कामयाबी के पीछे की औरत को शुभकानाएं देना चाहते हैं तो, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बेस्ट संदेश लेकर आए हैं जिनको अपनी लाइफ बेस्ट महिला को भेजकर स्पेशल फील करा सकते हैं। जानते हैं महिला दिवस की शुभकामनाएं…
प्रेम अधूरा औरत के बिना
मान अधूरा औरत के बिना
घर अधूरा औरत के बिना
संसार अधूरा औरत के बिना।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
नारी सीता नारी काली
नारी ही प्रेम करने वाली
नारी कोमल नारी कठोर
नारी बिन नर का कहां छोर।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हर घर, हर दिल, हर एहसास,
खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,
केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
नारी दिवस’ बस एक दिवस क्यों
नारी के नाम मनाना है, हर दिन, हर पल,
नारी को उत्तम मानो, ये नया जमाना है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
खबरें और भी पढ़े: Lifestyle Latest News in Hindi, लाइफस्टाइल के समाचार, ताज़ा ख़बरें
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram