14 February 2024
सिंघम अगेन में ‘शैतान’ बनकर लोगों को डराएगा ये स्टारकिड
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले काफी वक्त से रोहित फिल्म को लेकर अपडेट दे रहे हैं। अब हाल ही में रोहित ने फिल्म के शैतान यानी विलेन का लुक शेयर किया है। ‘सिंघम अगेन’ में एक्टर अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। अब फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया है।
खतरनाक है लुक
फोटो में खतरनाक हंसी के साथ खून से लथपथ अर्जुन हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन लिखा- ‘इंसान गलती करता है जिसकी उसे सज़ा मिलती है। मगर अब आएगा वो, जो शैतान है। पेश से ‘सिंघम अगेन’ से अर्जुन कपूर।’ सोशल मीडिया पर सामने आते ही अर्जुन कपूर का किलर लुक वायरल हो गया। फैंस को उनका ये खतरनाक अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है।
लगेगा स्टार्स का मेला
‘सिंघम अगेन’ में स्टार्स का मेला लगने वाला है। इस बार अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार इस एक्शन फिल्म में नज़र आएंगे। ‘सिंघम अगेन’ इसी साल 15 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वहीं, इस फिल्म की सफलता अर्जुन कपूर के करियर पर अच्छा प्रभाव डाल सकती है। इससे पहले अर्जुन कपूर की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी ‘कुत्ते’, ‘द लेडी किलर’, ‘भूत पुलिस’, ‘पानीपत’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘सरदार का ग्रांड सन’ जैसी फिल्में फ्लॉप रही हैं।
खबरें और भी पढ़े: Entertainment News in Hindi, मनोरंजन समाचार, Bollywood की ताज़ा खबरें