14 दिसंबर 2023
भारत ने पहले ही दिन 400 रनों से ज्यादा का आंकड़ा पार किया
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ नवी मुंबई टेस्ट में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने पहली बार टेस्ट मैच के पहले दिन 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 410 रन बना लिए हैं। महिला टेस्ट क्रिकेट में यह दूसरा मौका है जब किया टीम ने ऐसा कारनामा किया है। पहली बार 1935 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा किया था।
भारतीय महिला क्रिकेट में डेब्यू युवा खिलाड़ी शुभा सतीश ने 69 रनों की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 68 रन, विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने 10 चौकों, एक छक्के की मदद से 66 रन बनाया। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर अर्धशतक से चूक गईं। भारत ने घरेलू मैदान पर अपने पिछले उच्चतम स्कोर 400/6 को पार कर गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पूरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए।
Latest News
- भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
- चुनाव से पहले लोगों का दिल जीतना जरुरी
- मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
खबरें और भी पढ़े: Latest Sports News In Hindi, खेल समाचार, स्पोर्ट् की ताज़ा ख़बरें
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram