Home National तीसरे दिन बोगीनदी से शुरू हुई राहुल की यात्रा

तीसरे दिन बोगीनदी से शुरू हुई राहुल की यात्रा

लखिमपुर में फाड़े गए, कांग्रेस के बैनर और पोस्टर

by Farha Siddiqui
0 comment
bharat jodo nyay yatra

20 January 2024

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज असम में तीसरा दिन है। तीसरे दिन लखीमपुर जिले के बोगीनदी से इसकी शुरुआत हुई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बस जैसे ही आगे बढ़ी, सड़क पर खड़े लोग राहुल का स्वागत करने लगे। जिसके बाद वो कई जगहों पर बस से नीचे उतरे, और लोगों से बातचीत की। राहुल गांधी ने सभी को कहा, कि वो इस यात्रा में उनके साथ चले। यात्रा गोविंदपुर से आगे बढ़ते हुए हरमुती होते हुए अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। यहां ध्वज सौंपने का समारोह होगा। जिसके बाद यात्रा रविवार को असम वापस लौट आएगी। असम के कलियाबोर में एक बड़ी रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कईं बड़े नेता शामिल होंगे।

बैनर और पोस्टर फाड़े गए

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता भरत नाराह ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा की सफलता से परेशान होकर गुंडों ने, उत्तर लखिमपुर शहर इलाकों में ज्यादातर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग को फाड़ दिया। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने आज तक किसी भी विरोधी पार्टी को ऐसा करते हुए नहीं देखा, जो दूसरी पार्टी के बैनर और पोस्टर को ही फाड़ दें। भरत नाराह ने बीजेपी पर ये भी आरोप लगाया, कि राज्य सरकार यात्रा को रोकने की कोशिश कर रही है। लोगों को इस यात्रा में हिस्सा लेने से रोका जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर BJP के लोगों ने हमला कर दिया है। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। ये बहुत ही शर्मनाक हरकत है, लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं। इस यात्रा को कोई भी नहीं रोक सकता है।

यात्रा का आज सातवां दिन आज

आपको बदा दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज सातवां दिन है। राहुल गांधी आज अरुणाचल प्रदेश जाएंगे, और कल रात में ही वापस असम लौट आएंगे। 18 जनवरी से ही राहुल असम में हैं, और  वो 25 जनवरी तक यहां रहेंगे। ये यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों में 110 जिलों से गुजरेगी।

You may also like

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00