Home Lifestyle ये हैं दिल्ली के 4 फेमस स्ट्रीट फूड्स, खाकर हो जाएंगे दीवाने

ये हैं दिल्ली के 4 फेमस स्ट्रीट फूड्स, खाकर हो जाएंगे दीवाने

by Rashmi Rani
0 comment
ये हैं दिल्ली के 4 फेमस स्ट्रीट फूड्स, खाकर हो जाएंगे दीवाने - Live Times

09 February 2024

दिल्ली की चाट खाने के लिए लगती है लोगों की भीड़

दिल्ली का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में स्वादिष्ट खाना आने लगता है। फिर चाहें चांदनी चौक की फेमस पराठे वाली गली हो या फिर साउथ एक्सटेंशन कि मशहूर भेल पुरी। दिल्ली में टेस्टी फूड्स की कोई कमी नहीं है। अगर आप भी फूडी हैं तो आज हम आपको दिल्ली के बेस्ट स्ट्रीट फूड्स बताएंगे, जिनको एक बार खाकर दीवाने हो जाएंगे…

दौलत की चाट

भारत में चाट सबसे ज्यादा खाया जाने वाला स्ट्रीट फूड है। दिल्ली के चांदनी चौक में मिलने वाली दौलत की चाट देखने में किसी मलाईदार सूप की तरह लगती है। इसको खूब सारे ड्राय फ्रूट्स डालकर तैयार किया जाता है। इस चाट को एक बार खाकर हर कोई इसका दीवाना हो जाता है।

फेमस छोले भठूरे

अगर आप छोले भठूरे खाने के शौकीन हैं तो राजौरी गार्डन के छोले-भठूरे एक बार जरूर ट्राय करें। यहां के छोले भठूरे इतने लजीज होते हैं कि क्रिकेटर विराट कोहली भी इसके दीवाने हैं। लोग दूर-दूर से इसका स्वाद चखने के लिए आते हैं।

बॉम्बे भेल पुरी

खाने के मामले में दिल्ली का साउथ एक्सटेंशन भी बेस्ट है। यहां की बॉम्बे भेल पुरी बेहद फेमस है जिसके स्वाद को चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। साउथ एक्सटेंशन 1 की भेल पुरी और सेवपुरी इतनी फेमस हो चुकी है इसे खाने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।

मूलचंद के पराठे

पराठा खाने के शौकीन हैं तो एक बार मूलचंद के पराठे जरूर ट्राय करें। यहां पर आपको पठारों की ढेरों वैराइटीज जैसे-प्याज, अंडा, गोभी, आलू, राजमा और छोले आदि मिलती हैं। इन लजीज पराठों का स्वाद चखने के लिए आपको मूलचंद मेट्रो स्टेशन जाना होगा।

खबरें और भी पढ़े: Lifestyle Latest News in Hindi, लाइफस्टाइल के समाचार, ताज़ा ख़बरें

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00